Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
17-Mar-2025 12:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget Session 2025: होली के दिन सोशल मीडिया पर लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में तेजप्रताप उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी से डांस कराते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लालू फैमिली ने चुप्पी साध ली है तो वहीं सत्ताधारी दल हमलावर हो गए हैं और लालू प्रसाद को उनके पुराने दिनों की याद दिलाई है।
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू फैमिली पर जोरदार हमला बोला है। नीरज ने कहा कि लालू और तेजस्वी यादव तेजप्रताप से डरते हैं। अपने बेटे के द्वारा किए गए अक्ष्मय अपराध पर लालू प्रसाद खामोश हैं, क्या लालू प्रसाद अभी उसी दौर में जी रहे हैं जब आईएएस पदाधिकारी से वह पीकदान उठवाते थे। लालू प्रसाद अपने बेटे से भयाक्रांत हैं क्योकि तेजप्रताप यादव के खिलाफ बोलने की हिम्मत उनमें नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध करने वाले लोग बचते नहीं हैं। लालू प्रसाद आप उम्र के चौथे पड़ाव पर हैं। इतनी संपत्ति अर्जित कर लिया और अब आप अपने बेटे से भी डर रहे हैं। सही को सही और गलत को गलत बोलने को भी तैयार नहीं हैं।
नीरज कुमार ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव का डरना तो स्वभाविक है क्योंकि वह तो डरेंगे ही क्योंकि तेजप्रताप आपके बड़े भाई हैं, उम्र में भी बड़े हैं और पढ़ाई लिखाई में भी बड़े हैं लेकिन अपने भाई के अपराध के प्रति नतमस्तक हो गए यह ठीक नहीं है।
बता दें कि लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव होली के दिन अपने पिता लालू प्रसाद के अंदाज में दिखे थे। उन्होंने उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी से लोगों के बीच डांस कराया था और कहा था कि अगर उसने डांस नहीं किया तो उसे सस्पेंड करा देंगे। जिसके बाद पुलिसकर्मी में वर्दी में सभी के सामने डांस किया था, जिसको लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है।