ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: ‘अगर दिमाग ठीक नहीं है तो निशांत को सीएम...

Bihar Budget Session 2025: ‘अगर दिमाग ठीक नहीं है तो निशांत को सीएम बनाएं नीतीश’ राबड़ी देवी ने कर दी बड़ी मांग

21-Mar-2025 12:33 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Budget Session 2025: राष्ट्रगान विवाद को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। विधानमंडल के दोनों ही सदनों ने विपक्ष ने मुक्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया। विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री सदन में माफी मांगे या फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें। इस बीच विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने बड़ी मांग कर दी है। 


राबड़ी देवी ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने बिहार को शर्मसार करने का काम किया है। यह राष्ट्रगान का अपमान तो है ही पूरे राष्ट्र का अपमान हुआ है। अगर नीतीश कुमार का दिमाग ठीक नहीं है तो इस्तीफा देकर अपने बेटा निशांत या किसी और को मुख्यमंत्री बना दें। नीतीश कुमार का दिमाग काम नहीं कर रहा है, ऐसी हालत में नीतीश कुमार अपने बेटा का आगे लेकर आएं।


उधर, तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में बिहार और बिहार के लोग पूरी तरह से असुरक्षित हैं। बिहार के 14 करोड़ लोगों का भविष्य खतरे में आ गया है। लोग सवाल करते हैं कि सीएम की ऐसी स्थिति है तो बिहार कैसे चल रहा है। आखिर बिहार को कौन चला रहा है, इसके ऊपर बहस होनी चाहिए। मुख्यमंत्री एक सदन के नहीं बल्कि पूरे बिहार के नेता है, उनसे लोग क्या सीखेंगे। 


विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कल पूरे बिहार में नीतीश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन सड़कों पर होगा। विपक्ष पूरे विबाग में सीएम नीतीश कुमार का कल पुतला दहन करेगा। अगर नीतीश कुमार माफी नहीं मांगते हैं तो रविवार को विपक्ष राजभवन मार्च भी करेगा।