Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
06-Mar-2025 12:57 PM
By First Bihar
Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों की कार्यवाही जारी है। विधान परिषद में भाकपा माले की सदस्य शशि यादव ने शहीद की पत्नी का मामला पूरी मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखा। सरकार की तरफ से मंत्री बिजेन्द्र यादव ने जवाब दिया।
भाकपा माले की विधान पार्षद शशि यादव ने सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि सरकार क तरफ से जवाब तो मिली है लेकिन उस जवाब से मैं संतुष्ट नहीं हूं। देश की रक्षा में जो शहीद खड़े हैं उनकी बदौलत ही देश के सभी नागरिक सुरक्षित हैं लेकिन शहीद के परिजनों को जो विशेष सुविधा मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है। उनको कुछ आर्थिक सहयोग मिलता है मगर उनके पास रहने के लिए आवास नहीं है।
उन्होंने कहा कि शहीद की विधवा किराए के मकान में रहती हैं और अपने बच्चों कितनी परेशानी झेल कर वह पढ़ा रही हैं। हमारी मांग है कि बिहार सरकार उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दे और शहीद की पत्नी जिस लायक हैं उसके हिसाब से किसी पद पर उनका समायोजन किया जाए। उनको आवास बनाकर दिया जाए य़ा फिर जमीन उपलब्ध कराई जाए। इस पर सरकार की तरफ से मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इसको देखवा लिया जाएगा।