ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले लेफ्ट का...

Bihar Budget Session 2025: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले लेफ्ट का प्रदर्शन, सरकार से की यह मांग

24-Mar-2025 11:43 AM

By First Bihar

Bihar Budget Session 2025: दो दिनों की छुट्टी के बाद आज एक बार फिर से विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले लेफ्ट के विधायकों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर विधानसभा के बाहर हंगामा किया और अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखने की कोशिश की।


लेफ्ट के विधायकों ने बताया कि हम लोगों ने आज कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया था। बिहार के भीतर बागमती और सिकरहना नदी पर सरकार ने बांध निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। उसके दायरे में आने वाले लगभग सैकड़ों गांवों के बांध निर्माण से नदी के पानी में डूबने की आशंका है। वहां एक रिव्यू कमेटी बनी थी लेकिन बिना रिव्यू कमेटी से रिपोर्ट लिए निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया। क्षेत्र की जनता के बीच इसको लेकर काफी आक्रोश है। ऐसे में सिकरहना नदी के बाध निर्माण पर तत्काल रोक लगाकर जनता की समस्या को देखा जाए।


वहीं विधायक ने कहा कि सीवान में बालिका गृह कांड हुआ है। बालिका गृह से 13 लड़कियां फरार हो गई हैं। जब हमारी टीम जांच के लिए गई तो हमें वहां घुसने नहीं दिया गया। हम लोगों ने वहां धरना दिया और मार्च किया। इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। लड़कियों तो जल्द से जल्द बरामद किया जाए। उन लड़कियों के मामले में जो लोग भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।