Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
06-Mar-2025 10:42 AM
By First Bihar
Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल में आज पांचवे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर आज फिर से लेफ्ट के विधायकों ने हंगामा किया है। लेफ्ट के विधायक हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। उन्होंने किसानों को फ्री में बिजली देने के साथ ही स्वच्छताग्रही का मानदेय बढाने की मांग सरकार से की है।
विपक्ष के विधायकों का कहना था कि पूरे बिहार में हजारों मजदूर हैं जिनके 12-12 घंटे काम करने के बाद भी सरकार उन्हें मात्र 15 सौ से तीन हजार रुपए दे रही है। पिछले 18 महीने से उनका पैसा बकाया है। बिहार में एक दैनिक मजदूर की मजदूरी 368 रुपया है, दैनिक न्यूनतम मजदूरी भी इन्हें नहीं दी जा रही है। सरकार प्रत्येक स्वच्छताग्राही को कम से कम 18 हजार रुपए मानदेय करे और उन्हें नियमित कर उनकी सेवा को 60 साल तक किया जाए।
वहीं राज्य के किसानों को सिंचाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार किसानों को फ्री बिजली की व्यवस्था करे। देश के पांच राज्यों में किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए सरकार द्वारा फ्री बिजली दी जा रही है तो बिहार सरकार भी किसानों के लिए बड़ा दिल दिखाए। बिहार और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है। फंड की कहीं कोई कमी नहीं है। डबल इंजन की सरकार चाहे तो किसानों को फ्री में बिजली दे सकती है।