Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
21-Mar-2025 01:04 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget Session 2025: बिहार में राष्ट्रगान को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाकर उनसे इस्तीफे की मांग कर रहा है। इस पूरे प्रकरण पर जेडीयू का जवाब सामने आया है। नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने दो टूक शब्दों में जवाब दिया है और कहा है कि नीतीश कुमार से बड़ा देशभक्त इस पूरे हिन्दुस्तान में नहीं है।
अशोक चौधरी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने शासनकाल में बिहार की परंपरा और इतिहास के लिए बिहार दिवस का आयोजन किया। 55 सालों तक जिन लोगों ने बिहार पर राज किया उनको कभी इस बात की चिंता नहीं हुई कि बिहार की अस्मिता के लिए बिहार अवतरण दिवस मनाने का काम करें। जब बंगाल से बिहार अलग हुआ उस तारीख को सीएम नीतीश कुमार ने न सिर्फ बिहार दिवस मनाया बल्कि बिहार गान और बिहार गीत के जरिए राज्य की भावी पीढ़ी को गौरव का बोध महसूस हो इसके लिए काम किया, वैसे नेता को लेकर इस तरह की बात कहीं से जायज नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के बाद पूरा विपक्ष हताश और निराश है। इसलिए विपक्ष ऐसे मामलों को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है जो विधानसभा चुनाव में कोई इश्यू ही नहीं है। नीतीश कुमार चाहे केंद्र में मंत्री रहे हो चारे बिहार में पिछले 20 साल से मुख्यमंत्री रहे लेकिन किसी भी एक व्यक्ति ने उनकी ईमानदारी या कारयशैली पर सवाल नहीं उठाया। अब इन लोगों ने राष्ट्रगान को लेकर इस तरह का मुद्दा बनाया है।
मंत्री ने कहा कि जाने अनजाने में इस तरह की कुछ घटनाएं हो जाती हैं। नीतीश कुमार जैसे नेता के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल विपक्ष के लोग कर रहे हैं। जिनके खुद के थाली में 75 छेद हैं। इनके नेता से लेकर पूरा परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, ऐसे लोग आझ नीतीश कुमार पर टीका टिप्पणी कर रहे हैं। नीतीश कुमार की प्रदेश के प्रति भक्ति पर क्या कोई प्रश्नचिह्न उठा सकता है। यह बिना किसी मुद्दे के इसे मुद्दा बनाकर नीतीश कुमार को नीचे गिराने की विपक्ष की साजिश है।
वहीं राबड़ी देवी के यह मांग करने पर कि नीतीश कुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं है तो वह अपने बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बना दें, इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा से परिवारवाद के विरोध में बात करते रहे हैं, विरोधी दल के लोग तो चाहते हैं कि इसमें नीतीश कुमार को घेरा जाए। नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत को तय करना है कि वह कब राजनीति में आएंगे। राज्य की सत्ता पर पूरी तरह से नीतीश कुमार की पकड़ है। नीतीश कुमार से बड़ा देशभक्त इस हिन्दुस्तान में नहीं है।