इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
12-Mar-2025 11:51 AM
By First Bihar
Bihar Budget Session 2025: बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल के बयान के बाद अब दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के बयान को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। दरभंगा मेयर ने कहा है कि मुसलमानों को जुमे की नमाज अदा करने के लिए होली में दो घंटे का ब्रेक लगना चाहिए। मेयर के बयान पर सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री का स्पष्ट बयान आया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के बयान पर आपत्ति जताई है और कहा है कि इस तरह का बया सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला बयान है। होली के दिन होली बंद कर दीजिए, ये सब गलत बयान है। बिहार प्रेम और भाईचारा के साथ चलता है। सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर हमारे नेता नीतीश कुमार का बयान रहा है कि पूरा बिहार मेरा परिवार है।
उन्होंने कहा कि सरकार की यह हमेशा कोशिश रही है कि किसी भी जाति या समुदाय के लोगों को साथ कोई अन्याय न हो और न्याय के साथ विकास सरकार का नारा रहा है। ऐसे बयान से हमलोग किसी तरह का मतलब नहीं रखते हैं। ऐसे लोग अगर किसी भी पार्टी में हैं तो उन्हें तत्काल निकाल ही देना चाहिए। पता नहीं कि अंजुम आरा पार्टी में हैं भी या नहीं हैं।
वहीं निशांत को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि निशांत सीएम फेस हैं या राजनीति में आएं, इसके लिए न अशोक चौधरी के बयान की आवश्यकता है, न अश्विनी चौबे के बयान की आवश्यकता है और ना संजय झा के बयान की आवश्यकता है, जिस दिन निशांत खुद चाहेंगे राजनीति में आना और नीतीश कुमार की ईच्छा होगी तो एक सेकेंड नहीं लगेगा, जहां भी चाहते हैं वह राजनीति में आ सकते हैं, इसमें कहां कोई दिक्कत है।