Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
20-Mar-2025 11:50 AM
By First Bihar
Bihar Budget Session 2025: विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायकों के द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने ने सदन में मोबाइल के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए स्पीकर से सदन के भीतर मोबाइल फोन को बैन करने की मांग कर दी और कहा कि 10 साल नहीं, उसके पहले ही धरती खत्म हो जाएगी।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम होना चाहिए। कई ऐसे मौके आए जब सीएम ने लोगों को सलाह दी की सिर्फ जरूरत के हिसाब से ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें। उन्होंने तो यहा तक कह दिया था कि मोबाइल के इस्तेमाल से दुनिया खतरे में है और जल्द ही खत्म हो जाएगी। आज विधानसभा में जब एक सदस्य को मोबाइल का इस्तेमाल करते सीएम ने देखा तो वह भड़क गए और सभी विधायको को हिदायत दे दी।
आरजेडी विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव सदन में मोबाइल देखकर खाद्य उपभोक्ता विभाग से जुड़ा सवाल पूछ रहे थे। विभागीय मंत्री मंत्री लेसी सिंह सदन में जवाब दे रही थीं, तभी सीएम नीतीश उठ खड़े हुए और सदन में मोबाइल फोन लेकर आने पर आपत्ति जताई। सीएम नीतीश ने स्पीकर से कहा कि मोबाइल को प्रतिबंधित किया गया है। यह लोग मोबाइल लाकर उसमें सवाल पूछता है।
सीएम ने कहा कि स्पीकर सुनिश्चित करें कि कोई मोबाइल लेकर सदन में ना आएं। यह सब 5-6 साल से शुरू हुआ है। पहले तो हम यह सब खूब देखते थे लेकिन हमने सब छोड़ दिया है। सीएम के बोलने के बाद सत्ता एवं विपक्ष के सभी विधायकों के हाथों में मोबाइल फोन मौजूद था। सीएम नीतीश के पीछे बैठे मंत्रियों को हाथों में भी मोबाइल फोन मौजूद था। इसके बाद सीएम सदन से बाहर निकल गए।