Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
06-Mar-2025 11:21 AM
By First Bihar
Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा की कार्यवाही भारी हंगामे के बीच जारी है। प्रश्नोत्तरकाल के दौरान बीजेपी विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी ही सरकार से सवाल पूछ दिया। बीजेपी विधायक ने राज्य में धान की खरीद को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया, जिसका सरकार की तरफ से मंत्री प्रेम कुमार ने जवाब दिया।
दरअसल, राज्य में धान की खरीदारी को लेकर बीजेपी विधायक अमरेंद्र प्रताप ने सदन में सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिचौलियों और मिलर की मिलीभगत से धान खरीद की गई है। उन्होंने पूछा कि आखिरी 25 दिनों में धान खरीदारी का लक्ष्य कैसे प्राप्त किया गया।
सरकार की तरफ से बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में मात्र 66 फीसद ही धान की खरीद हो सकी थी लेकिन इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने धान की 87 प्रतिशत अधिप्राप्ति की है। नीतीश कुमार की सरकार किसानों और गरीबों की सरकार है। महज 48 घंटे के भीतर किसानों के खाते में राशि भेज दी गई। यदि कहीं गड़बड़ी हुई तो सरकार उसे देखेगी।
इसके बाद बीजेपी विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भी सभी जिलों में धान अधिप्राप्ति की जांच कराने की मांग सरकार से की। जिसपर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा रि कहां गड़बड़ी हुई है उसकी जानकारी दें, सरकार 7 दिनों में जांच करा कर कर्रवाई करेगी।