ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: बीजेपी विधायक ने विधानसभा में अपनी ही सरकार से...

Bihar Budget Session 2025: बीजेपी विधायक ने विधानसभा में अपनी ही सरकार से पूछ दिया बड़ा सवाल, मंत्री को देना पड़ा जवाब

25-Mar-2025 11:41 AM

By First Bihar

Bihar Budget Session 2025: विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ताधारी बीजेपी के विधायक अमरेंद्र प्रताप ने अपनी ही सरकार से सवाल पूछ दिया। सरकार की तरफ से समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी को इसका जवाब देना पड़ा।


बीजेपी विधायक अमरेंद्र प्रताप ने सरकार से सवाल पूछा कि आंगनबाड़ी केन्द्र पर नामांकित 6 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य आई०डी० बनाने की शुरूआत अक्टूबर, 2022 में हुई थी लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी 10 प्रतिशत बच्चों का भी आईडी नहीं बन पाया है।


इसपर समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन के माध्यम से लाभुकों का आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA ID) बनाने का प्रावधान फरवरी, 2024 से किया गया था, जिसमें लाभुक का स्वयं का आधार कार्ड होना आवश्यक था।


ABHA ID बच्चे का स्वयं का आधार होने पर ही बनता है एवं राज्य में 6 वर्ष से छोटे बच्चों का आधार निर्माण का प्रतिशत बहुत कम होने के कारण बच्चों का ABHA ID कम बना है। अभी तक आंगनबाड़ी केन्द्र के लगभग 3.42 लाख लाभुकों का ABHAID बना है, जिसमें 0-6 वर्ष के कुल 94690 बच्चे हैं।


बच्चों का ABHA ID बनाने से संबंधित बाधा को दूर करने के लिए भारत सरकार द्वारा माह फरवरी, 2025 से पोषण ट्रैकर में बच्चों के माता पिता के आधार नम्बर पर ABHA ID बनाने का प्रावधान किया। जल्द ही समस्या को दूर किया जाएगा।