ब्रेकिंग न्यूज़

Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Bihar Election 2025: बीजेपी में बुजुर्ग विधायकों के टिकट कटने की तैयारी, कई सीटों पर बदल सकता है समीकरण

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में मंथन तेज हो गई है. डेढ़ दर्जन बुजुर्ग विधायकों के टिकट कटने की संभावना है. वहीं कुछ सीटों पर अदला-बदली और नए चेहरों की तैयारी शुरू कर दी गई है.

04-Jul-2025 09:52 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है। चुनाव को लेकर पार्टी के अंदरखाने एक-एक सीट का समीकरण साधने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। इसके तहत भाजपा ने आंतरिक सर्वे, निजी एजेंसियों की रिपोर्ट और संघ के इनपुट के आधार पर करीब डेढ़ दर्जन बुजुर्ग विधायकों के टिकट काटने पर मंथन शुरू कर दिया है।


बुजुर्ग विधायकों की बेचैनी बढ़ी

टिकट कटने की संभावना से पार्टी के अंदर संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले कई बुजुर्ग विधायकों की बेचैनी बढ़ गई है। उधर, संभावित सीटों पर नए दावेदारों ने अपने-अपने समीकरण सेट करने शुरू कर दिए हैं। कोई अपने सामाजिक समीकरण का हवाला देकर दावेदारी कर रहा है, तो कोई दो-तीन दशकों की पार्टी सेवा का हवाला देकर टिकट की मांग कर रहा है।


निशाने पर 70 साल से अधिक उम्र वाले विधायक

भाजपा के मंथन में खासतौर पर 70 से 75 वर्ष की उम्र वाले विधायकों को प्राथमिकता दी जा रही है। इनमें से कुछ पांच से आठ बार के विधायक भी शामिल हैं। कई विधायकों ने टिकट कटने की आशंका में अपने परिजनों के नाम की भी दावेदारी शुरू कर दी है। वहीं, 2020 में चुनाव हार चुके कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भी इस बार फिर से चुनावी तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी है।


नाराज नेता लड़ सकते हैं निर्दलीय चुनाव

कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यदि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इनमें कई पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जो इस बार अपने बेटे-बेटियों या अन्य परिजनों को मैदान में उतारने की कोशिश कर रहे हैं।


सीटों की अदला-बदली की तैयारी

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, भाजपा कुछ विधायकों की सीट भी बदल सकती है। ऐसे क्षेत्रों में जहां सत्ता विरोधी लहर ज्यादा है, वहां सीटों की अदला-बदली कर गठबंधन सहयोगियों को अवसर दिया जा सकता है। कुछ सीटों पर भाजपा संभावित उम्मीदवारों को बैठाने की भी तैयारी कर रही है।


पहले चरण में संभावित टिकट कटौती

पहले चरण में जिन विधायकों के टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है, उनमें अगड़े समाज के छह, पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग के छह और अनुसूचित जाति के दो विधायक शामिल हैं। पार्टी अंदरूनी तौर पर इन पर निर्णय लेने के अंतिम चरण में है। बहरहार, इस खबर से बीजेपी के बुजुर्ग विधायकों में बेचैनी बढ़ गई है और वे अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर टेंशन में हैं।