Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
06-Jan-2025 10:48 AM
By First Bihar
BIHAR BJP : बिहार बीजेपी में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दिलीप जायसवाल नामाकंन करेंगे। जायसवाल सबसे पहले 18 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। इसके बाद 19 जनवरी को बापू सभागार में होने वाली राज्य परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा की अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ?
दरअसल, 19 जनवरी को बापू सभागार में सांगठनिक चुनाव को लेकर बिहार संगठन के चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर बिहार आ रहे हैं। वे 18 जनवरी की शाम में ही बिहार आ जाएंगे। इसके बाद 19 जनवरी को यह तय हो जाएगा की बिहार भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा?हालांकि, यह तय माना जा रहा है कि दिलीप जायसवाल इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित होंगे और 19 जनवरी को इस पर औपचारिक मुहर लग जाएगी।
भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक्क 19 जनवरी को बापू सभागार में पार्टी के प्रदेश परिषद की बैठक होगी। इसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके एक दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दिलीप जायसवाल नामांकन करेंगे ताकि प्रदेश परिषद की बैठक में उस पर मुहर लग सके। वहीं भाजपा की निचली इकाइयों का चुनाव संपन्न होने लगा है।
मालूम हो कि सात जनवरी तक 39 जिलाध्यक्षों का निर्वाचन हो जाएगा। पार्टी की 77 हजार 392 बूथ में से लगभग 55 हजार बूथों के अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। वहीं 1422 मंडल में से 1340 मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। पहले पार्टी की 1137 मंडल इकाई ही थी। पार्टी ने इस बार 45 के बदले 52 संगठन जिला बनाया है।
वहीं, इसको लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ.जायसवाल ने कहा कि बूथ, मंडल, प्रखंड से लेकर जिलाध्यक्ष के पद पर नेताओं के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। पार्टी ने इसमें सामाजिक समीकरण का पूरा ख्याल रखा है। केवल अनुसूचित जाति से 103 मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि पहली बार 49 महिलाओं को प्रखंड और मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
इधर, जिलाध्यक्षों की औपचारिक घोषणा समारोह आयोजित कर की जाएगी। इन कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा के दौरान पार्टी के एक-एक वरीय नेता, क्षेत्रीय प्रभारी, सह क्षेत्रीय प्रभारी, जिला प्रभारी, चुनाव पर्यवेक्षक, सांसद/विधायक मौजूद रहेंगे।