ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
14-Apr-2020 05:22 PM
PATNA :सुन कर आपको अटपटा लग रहा होगा। लेकिन ये सही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के पुत्र और बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव अपने धुर विरोधी पार्टी बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल की बातों से इत्तेफाक रखते हैं। तेजस्वी यादव ने बीजेपी अध्यक्ष की समस्या के सहारे केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद यादव को निशाना बनाया है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि BSNL को किसने बर्बाद किया? और आपने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जी को इस समस्या के लिए टैग किया है ना वो हम दो वर्ष पूर्व कर चुके है। वो जवाब नहीं देंगे। BSNL की बात करेंगे तो आपको सरकार कहेगी, Jio हो बिहार के लाला। दरअसल तेजस्वी ने ये बात बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के उस ट्वीट पर लिखी हैं जिसमें उन्होनें केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद को टैग करते हुए बीएसएनएल की खराब सर्विस की शिकायत की है।
BSNL को किसने बर्बाद किया? और आपने केंद्रीय मंत्री @rsprasad जी को इस समस्या के लिए टैग किया है ना वो हम दो वर्ष पूर्व कर चुके है। वो जवाब नहीं देंगे। BSNL की बात करेंगे तो आपको सरकार कहेगी, Jio हो बिहार के लाला... https://t.co/tnSYoYZwHv
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 14, 2020
तेजस्वी यादव डॉ संजय जायसवाल की उन बातों से इत्तेफाक रखते हैं जिसमें उन्होनें लिखा कि बेतिया में BSNLकी स्थिति काफी जर्जर है। लॉकडाउन के कारण रोजाना सैंकड़ो फ़ोन आते हैं, उनसे कभी साफ आवाज में बात नहीं हो पाती और ईधर से फोन लगता ही नही। सांसद के तौर पर हमें दूसरा नंबर लेने की इजाजत भी नहीं है। अन्य सांसद भी इस समस्या से अवश्य दो-चार हो रहे होंगे। अब तेजस्वी यादव ने बीजेपी अध्यक्ष और बेतिया सांसद महोदय की बातों के हवाले से केन्द्र सरकार को निशाने पर भी ले लिया है।
तेजस्वी यादव ने केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए जो कुछ भी लिखा हैं उसे कम शब्दों में भी समझा जा सकता है। तेजेस्वी यादव ने लिखा है कि BSNL की बात करेंगे तो आपको सरकार कहेगी, Jio हो बिहार के लाला। दरअसल ऐसा कह कर उन्होनें केन्द्र सरकार और रिलायंस जियो के मालिक और देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सांठ-गांठ की पोल भी खोलने की कोशिश की है। तेजस्वी ने ये बताना चाहा है कि सरकार JIO को आगे बढ़ाने के लिए BSNL की लुटिया डुबोने में लगी है।