ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / BIHAR POLITICS: मुकेश सहनी ने किया बड़ा ऐलान, छातापुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे...

BIHAR POLITICS: मुकेश सहनी ने किया बड़ा ऐलान, छातापुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे संजीव मिश्रा

02-Mar-2025 09:37 PM

By First Bihar

SUPAUL: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने छातापुर से उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा को छातापुर से अपनी पार्टी वीआईपी का उम्मीदवार बनाया है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में आने की चर्चा पर सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि निशांत जी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र हैं। बिहार की राजनीति में आना चाहते हैं तो आए उनका स्वागत हैं। बिहार की बेहतरी के लिए वो काम करें यही हमारी शुभकामना है।


मुकेश सहनी ने आरक्षण पर कहा कि दिल्ली की सरकार के सीना पर चढ़कर आरक्षण लेकर रहेंगे नहीं आरक्षण देंगे तो दिल्ली की कुर्सी खाली करवाकर आरक्षण लेंगे। बिहार में एक दशरथ मांझी थे जो पहाड़ को तोड़कर रास्ता बनाये दूसरा मुकेश सहनी है जो सीना पर चढ़कर आरक्षण लेंगे। अपनी आगे की रणनीति को लेकर मुकेश सहनी ने बताया कि 8 मार्च को वाल्मिकि नगर में कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। वहां 11 एजेंडों पर मुहर लगाएंगे। 


बता दें कि छातापुर सुपौल जिले में स्थित है और सुपौल संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। वही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक छातापुर विधानसभा क्षेत्र है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है।