ब्रेकिंग न्यूज़

Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Bihar Assembly Monsoon session: ‘इनके ऊपर हावी है शनिश्चरा ग्रह’ विपक्षी विधायकों के काला कपड़ा पहनने पर सम्राट का तंज

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के SIR विरोध पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं कटेगा।

22-Jul-2025 01:33 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान SIR को लेकर आज दोनों सदनों में विपक्षी दलों ने काला कपड़ा पहनकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि किसी भी गरीब, पिछड़े, दलित या सामान्य वर्ग के नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं काटा जा रहा है।


उन्होंने बताया कि अब तक करीब 98% लोगों ने फॉर्म भरकर पुनः परीक्षण में हिस्सा लिया है। जांच में लगभग 19 लाख मृत मतदाता, 20 लाख बाहर गए नागरिक, और 8 लाख ऐसे वोटर पाए गए जिनके नाम एक से अधिक जगह पर दर्ज हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है और 26 तारीख को यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


इसके बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी, जिसमें सभी राजनीतिक दलों को आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी या अन्य विरोधी दल सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सम्राट ने पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि 1990 में कहा गया था कि बांग्लादेशियों को बाहर करेंगे, ममता बनर्जी ने 2005 में लोकसभा में यही बात कही थी, तो जब आज किशनगंज में 120% से अधिक आधार कार्ड दिख रहे हैं, तो जांच तो होनी ही चाहिए।


विपक्ष द्वारा काले कपड़े पहनने पर कटाक्ष करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि इनके ऊपर शनिश्चर ग्रह हावी हो गया है, इसलिए ये काला कपड़ा पहनकर घूम रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाए जाने की अटकलों पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी और एनडीए नेतृत्व करता है, और वही तय करेगा।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना