ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार में अपराधियों की बहार है, यही सुशासन की सरकार है? ओवैसी के विधायक का सीएम नीतीश से सवाल

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में AIMIM विधायक अख्तरुल इमान ने सीएम नीतीश कुमार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने पूछा कि जब राजधानी में अपराध बेलगाम हैं तो सुशासन कहां है?

22-Jul-2025 11:46 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन एक तरफ जहां आरजेडी और कांग्रेस के विधायक काला कपड़ा पहनकर वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन का विरोध कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरह ओवैसी की पार्टी के एक मात्र विधायक ने सरकार के खिलाफ अलग ही मोर्चा खोल रखा था। सदन की कार्यवाही से पहले एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान सरकार से अपराध पर सवाल पूछते नजर आए।


बिहार एआईएसआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और ओवैसी की पार्टी के एक मात्र विधायक अख्तरुल इमान ने कहा कि नीतीश कुमार जो खुद के मिस्टर क्लिन कहते हैं और सुशासन का दावा करते हैं, उन्होंने दावा किया था कि बिहार में क्राइम, करप्शन और कॉमनलिज्म को बर्दाश्त नहीं करेंगे लेकिन नीतीश कुमार की नाव अब डूबने को है।


उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी आतंक मचा रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार की पुलिस पगु बनी हुई है। नीतीश कुमार का सुशासन का दावा कहां गया? ग्रामीण क्षेत्रों की बात तो दूर है राजधानी पटना में उनके नाक के नीचे गोलियां चलती हैं। पुलिस कस्टडी में इलाज करा रहे शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी जा रही है। क्या सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। इसलिए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का कोई हक नहीं है।


ओवैसी के विधायक ने कहा कि सीमांचल के इलाके में किसानों की फसलों के साथ साथ उनके मवेशियों की चोरी हो रही है। चोरी और डकैती की घटनाएं हो रही हैं लेकिन सुशासन की पुलिस इन घटनाओं को नहीं रोक पा रही है। शराबबंदी कानून लागू है लेकिन खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। छोटे-छोटे बच्चों को चरस और गांजा का लत लगा दिया गया है। स्मैक पीने के लिए बच्चे चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना