ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....

Home / politics / Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, जन सुराज...

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, जन सुराज के बड़े नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Bihar Politics: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को पूर्णिया में बड़ा झटका लगा है। पूर्णिया में पार्टी के एक बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा है कि अब वह स्वतंत्र रूप से लोगों की सेवा करेंगे.

21-Apr-2025 12:36 PM

By Tahsin Ali

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। पूर्णिया में जन सुराज पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजीव राय ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 6 महीने पहले ही बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जन सुराज की सदस्या ग्रहण की थी। कयास लगाए जा रहे थे कि राजीव राय जन सुराज पार्टी से पूर्णिया सदर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे हालांकि चुनाव से पहले ही उन्होंने पीके का साथ छोड़ दिया।


पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि जनसुराज के लिए उन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया था और दिन रात काफी मेहनत की थी। घर घर जनसुराज अभियान को उन्होंने पूर्णिया में चलाया। इस अभियान के तहत करीब 5 हज़ार लोगों को उन्होंने जनसुराज से जोड़ा लेकिन उसके बावजूद ताज्जुब की बात है कि जन सुराज के मुखिया और प्रदेश अध्यक्ष को इसके बारे में किसी भी तरह की जानकारी तक नही थी।


उन्होंने कहा कि जिला के दो तीन पदाधिकारी ने यह सब खेल किया है। महानगर के टीम को किसी कार्यक्रम के बारे में जानकारी तक नही दिया जाता था। उन्हें इन सभी बातों को लेकर घुटन महसूस हो रही थी। उन्हें पार्टी में जिस तरह का सम्मान मिलना चाहिए था नही मिला। इसलिए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। उन्होंने यह भी स्पष्ट तौर पर कहा कि वे किसी अन्य राजनीतिक दल में नहीं जा रहे है और अब स्वंत्रत रूप से पूर्णिया के लोगों की सेवा करेंगे।


news image