Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
20-Mar-2023 04:53 PM
By GANESH SHAMRAT
PATNA: बिहार विधानसभा में आज पथ निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान हंगामा हो गया. पथ निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा के आखिर में विभागीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भाषण होना था. तेजस्वी बोलने के लिए खडे हुए तो बीजेपी ने उनसे सफाई देने की मांग कर दी. इसके बाद विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी के विधायक सदन से वाकआउट कर गये।
दरअसल किसी विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान आखिर में संबंधित मंत्री का वक्तव्य होता है. विधानसभा में सोमवार को पथ निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा हो रही थी. आखिर में तेजस्वी यादव बोलने के लिए खडे हुए. इसी बीच नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा बोलने के उठ खडे हुए. उन्होंने कहा-अध्यक्ष महोदय, माननीय उपमुख्यमंत्री जी का हमलोग सुने, उससे पहले माननीय उप मुख्यमंत्री जी.. पूरे बिहार का मामला देश भर में चल रहा है, ईडी और सीबीआई का . उसमें आरोपित हैं तो बता दें कि क्या मामला है.
विजय कुमार सिन्हा के इतना बोलते ही पूरे सदन में शोर शराबा शुरू हो गया. बीजेपी विधायकों के जवाब में राजद और दूसरी सत्तारूढ़ पार्टियों के विधायक भी उठ खड़े हुए. विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को बैठने और पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव को बोलने को कहा. विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को कहा- देखिये, इसी कारण से आपको समय नहीं दिया जाता है.
इस दौरान सदन में हंगामा जारी रहा. उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष फार्म में आये. उन्होंने बीजेपी विधायकों से कहना शुरू किया-आपके कहने से हम सफाई दिलवायें, जाइये, जाइये, जाइये... सफाई दिलवाने चले हैं. ये आसन है, आपके दवाब से नहीं चलेगा आसन. सरकार का उत्तर हो रहा है और आप इंटरफेयर कर रहे हैं. कुछ नही, जाइये आप लोगों को तो जाना ही था. इसी दौरान बीजेपी के विधायक सदन से वाकआउट कर गये.