ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Bihar Politics: मंच पर जूते-चप्पल का माला लेकर पहुंच गये नेताजी, बिहार के पूर्व मंत्री का वीडियो हो गया वायरल

बिहार के पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक मंच पर भाषण देते समय अचानक जूते-चप्पल का माला हाथ में लेकर खड़े हो गये और कहने लगे कि यदि मैंने कोई काम नहीं किया हो तो यह माला मुझे पहना दीजिए। नेताजी की बातें सुनकर वहां बैठे लोग भी हैरान रह गये।

BIHAR POLITICS

16-Feb-2025 08:51 PM

By DEEPAK RAJ

Bihar Politics: मंच पर जूते-चप्पल का माला लेकर पहुंचने वाले नेताजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित सिकटा का है और हाथ में जूते-चप्पलों का माला लिये नेताजी बिहार के पूर्व मंत्री हैं। नेता जी के हाथ में इस तरह का माला देख मंच के नीचे बैठे लोग भी हैरान रह गये। लोग एक पल के लिए सोचने को मजबूर हो गये कि आखिर नेताजी करने क्या जा रहे हैं?


मंच पर भाषण देने के समय अचानक नेताजी रुक जाते है और वहां रखे कार्टन से कुछ निकालने लगे। मंच के नीचे बैठे लोगों को भी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर नेता जी कर क्या रहे हैं? सब टकटकी लगाए बैठे थे कि तभी कार्टन से जूते-चप्पल का माला निकालकर नेताजी हाथ में पकड़ लिए और मंच से भाषण देने लगे। मंच के नीचे बैठे लोग कुछ समय के लिए कुछ और सोचने लगे। सोचने लगे कि शायद यह माला वो खुद पहनेंगे। 


लेकिन नेताजी जूते चप्पलों का माला दिखाते हुए कहने लगे कि यदि मैेने कोई काम नहीं किया हो तो यह माला मुझे पहना दीजिए। दरअसल ये नेता जी कोई और नहीं बल्कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक खुर्शीद आलम है। जिनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! यह वीडियो सिकटा में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जहां उन्हें सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था!


जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान खुर्शीद आलम को सिक्कों से तौलने के लिए बुलाया गया था! इसी बीच वह मंच पर जूते-चप्पल की माला लेकर पहुंचे और जनता को संबोधित करते हुए बोले कि अगर मैंने काम किया है, तो आप मुझे सिक्कों से तौलें! लेकिन अगर मैंने कोई काम नहीं किया है, तो यही जूते-चप्पल की माला पहना दीजिए!


उन्होंने आगे कहा कि अगर मैंने अपने 10 साल के कार्यकाल में जनता की सेवा की है, तो मुझे सम्मान दें! लेकिन अगर मैं जनता का सच्चा सेवक नहीं रहा और उनके सुख-दुख में शामिल नहीं हुआ, तो मुझे जूते-चप्पल की माला पहनाकर वापस लौटा दें! खुर्शीद आलम का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के देखकर लोग भी हैरान हैं।