ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / शपथग्रहण के 4 घंटे बाद विभागों का बंटवारा, दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान...

शपथग्रहण के 4 घंटे बाद विभागों का बंटवारा, दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान योजना, 10 लाख का मुफ्त इलाज

कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमने जो वादे लोगों से किए हैं, उसे जरूर पूरा करेंगे। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।

20-Feb-2025 09:33 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली में बीजेपी सरकार के शपथग्रहण के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। वही बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिये गये। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार शाम को सचिवालय भवन में कैबिनेट की बैठक बुलाई। जिसमें सभी 6 मंत्री शामिल हुए। 


सरकार ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने को मंजूरी कैबिनेट की बैठक में दे दी है। इसके अलावा कैबिनेट ने सदन की पहली ही बैठक में CAG रिपोर्ट रखने का फैसला भी लिया है। बैठक के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि अब दिल्ली में भी आयुष्मान योजना लागू हो गई है। इसके तहत दिल्लीवासियों को निजी या सरकारी अस्पताल में 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि शीशमहल में नहीं रहूंगी।


इससे पहले आज 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में सीएम रेखा गुप्ता सहित 6 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा हो गया। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने GAD, सेवाएं, वित्त, राजस्व, WCD, लैंड एंड बिल्डिंग, पब्लिक रिलेशन, विजिलेंस और प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखा है। वही पीडब्लूडी, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी प्रवेश वर्मा संभालेंगे। गृह, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण की जिम्मेदारी आशीद सूद को सौंपी गयी है। 


वही मनजिंदर सिंह सरसा को उद्योग, खान आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, योजना विभाग दिया गया है। जबकि रविंद्र सिंह (इंद्राज) को समाज कल्याण, एससी-एसटी वेलफेयर, कॉरपोरेशन, इलेक्शंस संभालेंगे। वही कपिल मिश्रा को लॉ एंड जस्टिस, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन जबकि डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन एवं सूचना तकनीक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।