Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
06-Mar-2025 11:12 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics : महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी ने मुगल शासक औरंगजेब के तारीफों के पुल बांधे तो उन्हें विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। अब बिहार में जदयू के विधान पार्षद खालिद अनवर भी उनके सुर में सुर मिला रहे ुहैं। उन्होंने औरंगजेब को ना सिर्फ बेहतर शासक बताया है, बल्कि अबु आजमी के पक्ष में भी खडे नजर आए हैं। उन्होंने इस बात पर भी ऐतराज जताया कि वरिष्ठ नेता अबु आजमी को पूरे सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने औरंगजेब को अच्छा हुक्मरान करार दिया है।
इस बीच, भाजपा के फायरब्रांड विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि ऐसे लोग किसी भी पार्टी में रहें, उससे मतलब नहीं है। ये एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इनकी मानसिकता गजवा-ए-हिंद की है। जिस औरंगजेब ने सत्ता प्राप्त करने के लिए अपने भाइयों का गला काटा, पिता को कैद किया, सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा, मां-बहनों की आबरू लूटी, उसको ये लोग महिमामंडित कर रहे हैं। ऐसे लोगों को इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। इन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए। एक क्रूर शासक का गुणगान करने वाला कभी भी भारतीय नहीं हो सकता है।
दरअसल, सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। वह क्रूर नहीं, बल्कि न्यायप्रिय शासक था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि जदयू के विधान पार्षद खालिद अनवर ने सधे अंदाज में औरंगजेब की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सदन में इसकी चर्चा नहीं होनी चाहिए। इतिहासकारों ने भी माना है कि औरंगजेब जालिक शासक नहीं था। उसे विलेन की तरह पेश किया गया है।
बिहार के लिए यह चुनावी साल है, और 2027 में उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में भावनाओं को भड़काने और अल्पसंख्यक वोटों को अपनी ओर करने काम काम तेजी से चल रहा है। बिहार में सबको मालूम है कि अगर घ्रुवीकरण हुआ, तब भी फायदा किसको होगा। बिहार में एनडीए की मजबूत घटक दल जेडीयू है, और वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए सीधे-सीधे हिंदू-मुस्लिम ना करके औरंगजेब को मोहरा बनाकर ध्रुवीकरण का प्रयास तेज किया गया है। जिस तरह से खालिद अनवर के बयान सामने आए, और उसपर बचौल की प्रतिक्रिया आई है, उससे साफ जाहिर है कि आखिर औरंगजेब अचानक कैसे नेताओं की जुबान पर चढ़ गए हैं। अबु आजमी भी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं। उनके बयान के भी मायने क्या हैं, यह खूब समझ में आ रहा है। अब देखना यह है कि जेडीयू खालिद अनवर के बयान को किस तरीके से लेती है।