ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / असम से पटना लौटने पर बोले तेजस्वी- RJD के युवा कार्यकर्ता विधानसभा का...

असम से पटना लौटने पर बोले तेजस्वी- RJD के युवा कार्यकर्ता विधानसभा का करेंगे घेराव

22-Mar-2021 07:30 PM

By ARYAN SHARMA

PATNA: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज असम के तिनसुकिया में चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के बाद पटना लौंटे तेजस्वी यादव ने असम में आरजेडी के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी। गौरतलब है कि असम के तिनसुकिया सीट से आरजेडी चुनाव मैदान में है। तेजस्वी यादव ने कहा कि असम में पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही है। जिस तरह से समर्थन मिल रहा है उससे यह प्रतीत होता है कि तिनसुकिया में आरजेडी की स्थिति अच्छी है ऐसे में उम्मीद यह जताई जा रही है कि पार्टी की जीत वहां तय है। असम में आरजेडी ने कांग्रेस और यूडीएफ के साथ गठबंधन किया है। आज असम के तिनसुकिया में चुनाव प्रचार के दौरान रोड शो किया। तेजस्वी ने असमिया गमछा कंधे पर रखा था जिसमें CAA का विरोध किया गया था। असम के तिनसुकिया विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी हीरा देवी चौधरी के पक्ष में तेजस्वी ने रोड शो किया। पहले चरण यानी 27 मार्च को यहां मतदान होना है। इस दौरान तेजस्वी ने असमिया गमछा अपने कांधे पर रखा जिस पर 'NO CAA' लिखा था।


23 मार्च को आरजेडी ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया था जिसे जिला प्रशासन ने इजाजत नहीं दिया। पटना जिला प्रशासन ने पत्र जारी कर इस कार्यक्रम के लिए इजाजत देने से इनकार कर दिया। इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कल आरजेडी के युवा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और विधानसभा को घेरने का काम करेंगे। जिस तरीके से बिहार सरकार ने वादा करके युवाओं को रोजगार नहीं दिया। बिहार की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया। लोग महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा, सुरक्षा सहित कई समस्याओं को झेलने को विवश है और सरकार हाथ पर हाथ धड़ी बैठी है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कल युवा राजद सड़क पर उतरेगा और सदन तक पहुंचेगा। युवा राजद के कल के कार्यक्रम तेजस्वी ने कहा कि युवा राजद सरकार को घेरने का काम करेगा और बिहार के युवाओं को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए विधानसभा का घेराव करेगा।