हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
22-Oct-2021 08:21 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आज पंचायत चुनाव के चौथे चरण की मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय के भाई भरत राय मुखिया का चुनाव हार गये हैं। उधर वीआईपी पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान की बहू भी जिला परिषद का चुनाव बुरी तरीके से हारी हैं। विधायक की बहू मुजफ्फरपुर जिला परिषद की अध्यक्ष भी हैं।
मंत्री के भाई चुनाव हारे
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड के गरहां पंचायत में मुखिया का चुनाव लड़ रहे मंत्री रामसूरत राय के भाई भरत राय चुनाव हार गये हैं। भरत राय निवर्तमान मुखिया हैं। वे मंत्री रामसूरत राय के बड़े भाई हैं। तीन बार मुखिया रह चुके भरत राय चौथी बार चुनावी दंगल में कूदे थे। वोटर उनकी पहचान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय के भाई के तौर पर कर रहे थे लेकिन इतना वोट नहीं दिया जिससे वे फिर से मुखिया चुने जा सके। 2011 के पंचायत चुनाव में भरत राय को हराने वाले बैजू यादव ने एक बार फिर भरत राय को पटखनी दे दी है।
विधायक की बहू और जिप अध्यक्ष चुनाव हारी
उधर बोचहां से ही वीआईपी पार्टी के विधायक हैं मुसाफिर पासवान। उनकी बहू इन्द्रा देवी मुजफ्फरपुर जिला परिषद की अध्यक्ष भी थीं। इस बार फिर जिला परिषद चुनाव में खड़ी थी लेकिन उन्हें बुरी तरीके से हार का सामना करना पड़ा है। इंद्रा देवी को उनकी प्रतिद्वंदी विभा देवी ने तकरीबन 7 हजार वोटों से हराया है।