ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Anant Singh: पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने रावण से कर दी अनंत सिंह...

Anant Singh: पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने रावण से कर दी अनंत सिंह की तुलना, गोलीबारी की घटना पर दी यह नसीहत

anant singh: बाढ़ गोलीबारी मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा है कि प्रशासन को इस मामले में काम करने दिया जाए. किसी भी पूर्व विधायक का यह काम नहीं है. रावण भी सबसे ताकतवर था लेकिन उसका भी अंत हो गया था.

24-Jan-2025 03:06 PM

By FIRST BIHAR

Anant Singhबाढ़ में दो पक्षों के बीच हुए गोलीकांड में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है। इस मामले को लेकर बिहार में खूब सियासत भी हो रही है। इस बीच पूरे मामले पर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह का रिएक्शन सामने आया है। सूरजभान सिंह ने अनंत सिंह की तुलना रावण से की है।


पूरे मामले पर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि किसी भी विधायक या पूर्व विधायक का यह काम नहीं है लेकिन अनंत सिंह तो यही काम करते रहे हैं। यह काम प्रशासन का है और उसे ही करने देना चाहिए। किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए ऐसा काम शोभा नहीं देता है। राज्य के किसी भी जिले में इस तरह का काम किसी भी विधायक और पूर्व विधायक के लिए घातक है। 


सूरजभान सिंह ने अनंत सिंह की तुलना रावण से करते हुए उन्हें बड़ी नसीहत दे दी और कहा कि यह पृथ्वी लोक है और यहां रावण से भी ताकतवर कोई नहीं हुआ था लेकिन उसका भी अंत हो गया। उन्होंने कहा कि जनता से ज्यादा ताकतवर कोई नहीं होता है। इस दौरान उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध समेत अन्य मुद्दों पर अपने विचार रखे।