ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / politics / आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ, महागठबंधन का फोकस राजपूत कार्ड को...

आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ, महागठबंधन का फोकस राजपूत कार्ड को मजबूत करना

10-Jan-2023 09:39 AM

PATNA : डेढ़ दशक से जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ होता दिख रहा है। गोपालगंज के पूर्व डीएम जी कृष्णैय्या हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद आनंद मोहन जेल के अंदर उम्र कैद की सजा पूरी कर चुके हैं और अब राज्य सरकार उनकी रिहाई का रास्ता बनाते नजर आ रही है। दरअसल, पिछले हफ्ते कैबिनेट की हुई बैठक में एक एजेंडे पर मुहर लगाई गई थी, इसमें यह कहा गया था कि 26 जनवरी के मौके पर वैसे कैदियों की रिहाई की जाएगी जिनका बर्ताव जेल में रहते हुए कुशल रहा है। माना जा रहा है कि आनंद मोहन को इसी आधार पर जेल से रिहाई मिल सकती है।


आनंद मोहन को जेल से रिहाई मिल जाएगी इस बात के संकेत पिछले दिनों उसी वक्त लग गए थे, जब वे पैरोल पर बाहर आए थे। अपनी बिटिया की सगाई के मौके पर आनंद मोहन को जेल से पैरोल पर बाहर आने की अनुमति मिली थी। इस दौरान आनंद मोहन पटना पहुंचे थे और अपनी बेटी के इंगेजमेंट के मौके पर नीतीश कुमार से लेकर तेजस्वी यादव तक की मेजबानी की थी। नीतीश कुमार और आनंद मोहन के बीच जो दूरियां पिछले कुछ सालों में देखने को मिली उसे इस मौके ने मिटा दिया था। इस दौरान आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली आनंद के साथ तमाम राजनीतिक दिग्गजों का स्वागत करते नजर आए थे। पप्पू यादव से भी उनके गिले-शिकवे दूर हो गए थे। सियासी जानकार यह मान रहे थे कि आनंद मोहन के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं क्योंकि बिहार में महागठबंधन की सरकार है। आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद फिलहाल आरजेडी के विधायक हैं और उनकी पत्नी लवली आनंद भी आरजेडी में ही हैं।


सियासी जानकारों की राय में आनंद मोहन की रिहाई महागठबंधन के सियासी प्लान का एक बड़ा हिस्सा हो सकता है। आनंद मोहन जिस राजपूत बिरादरी से आते हैं उसे फिलहाल देशभर में बीजेपी के साथ खड़ा माना जाता है। एक दौर था जब नीतीश कुमार और लालू यादव के साथ राजपूत बिरादरी के वोटर मजबूती से खड़े रहते थे लेकिन बाद में बीजेपी ने इस वोट बैंक पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई। पिछले कुछ अरसे से जेडीयू के अंदर भी राजपूत बिरादरी में जनाधार मजबूत करने के लिए नेता मशक्कत करते नजर आए हैं। जेडीयू एमएलसी संजय कुमार सिंह अपनी बिरादरी के अन्य नेताओं के साथ बिहार भर का दौरा करते दिखे हैं और इस वक्त भी उनका महाराणा प्रताप के कार्यक्रम को लेकर दौरा चल रहा है। संजय सिंह ने राजपूतों के बीच अपनी मजबूत पकड़ भी बनाई है। जेडीयू को इससे फायदा भी मिला है और जानकार मानते हैं कि आनंद मोहन के बाहर आने से महागठबंधन को राजपूत बिरादरी में अपनी पकड़ मजबूत करने में आसानी होगी। हाल के दिनों में पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह जिस तरह नीतीश कुमार पर हमलावर रहे हैं और जगदानंद सिंह के साथ-साथ सुधाकर सिंह के स्टैंड से महागठबंधन को राजपूत बिरादरी में जो नुकसान पहुंचा है, उसका डैमेज कंट्रोल करने में भी आनंद मोहन मददगार साबित हो सकते हैं। अब देखना होगा कि आनंद मोहन की रिहाई कब तक हो पाती है और क्या वाकई उनके बाहर आने का फायदा महागठबंधन को मिल पाता है।