बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार
30-Jul-2022 08:18 AM
PATNA : बिहार में एक तरफ जहां बीजेपी की हलचल तेज़ हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद को किनारा कर लिया है। दरअसल, बीजेपी के सभी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक होने वाली है, जिसमें पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचने वाले हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि सीएम नीतीश ने खुद को किनारा कर लिया है और वे अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाक़ात नहीं करेंगे।
आपको बता दें, बिहार में बीजेपी के लिए आज और कल का दिन बेहद खास है। पटना में बीजेपी के सभी सात राष्ट्रीय मोर्चों की दो दिवसीय संयुक्त बैठक आज यानी शनिवार से शुरू होने वाली है। इसको लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच गज़ब का उत्साह देखा जा रहा है। इस बैठक की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। जेपी नड्डा राजधानी पटना पहुंचकर रोड शो करने वाले हैं। वहीं, कल यानी रविवार को गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंचने वाले हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सीएम नीतीश की मुलाक़ात को लेकर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को कोरोना हो गया है और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर रखा है। ऐसे में उनकी अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाक़ात संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हम उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। अगर वे स्वस्थ हो जाते हैं तो जेपी नड्डा और अमित शाह से मिलने में कोई दिक्कत नहीं है।