Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
03-Jul-2025 09:00 PM
By First Bihar
PATNA: AIMIM पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को पत्र लिखा है और AIMIM को महागठबंधन में शामिल करने की अपील की है। बता दें कि इससे पूर्व भी अख्तरूल ईमान ने महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जतायी थी लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने एक बार फिर अपनी इच्छा जताई है।
बता दें कि महागठबंधन में अभी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी),भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) और वामपंथी दल शामिल हैं। जिनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई),भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)लिबरेशन -सीपीआईएमएल (लिबरेशन) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआईएम) शामिल हैं। एआईएमआईएम भी महागठबंधन का हिस्सा बनने के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रहा है लेकिन अभी तक सफलता हासिल नहीं हो पाई है। इसलिए अब एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने इसे लेकर बिहार के पूर्व मंत्री व वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी को पत्र लिखकर अपनी इच्छा जाहिर की है.
मुकेश सहनी को लिखे गये पत्र में अख्तरूल इमान ने यह बात लिखी है कि आप इस बात से भली-भाँति अवगत है कि विगत 2015 से बिहार की राजनिति में AIMIM पार्टी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है,पार्टी का पहले ही दिन से प्रयास रहा है कि चुनाव के समय Secular वोटो का बिखराव ना हो। इस सत्य से इनकार भी नहीं किया जा सकता है कि Secular Voters (वोटों) के बिखराव के कारण ही साम्प्रदायिक शक्तियों को सत्तासीन होने का अवसर मिलता है। इसी उद्देश्य से हमने विगत विधानसभा एवं लोक सभा चुनाव के समय महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी,किन्तु हमारा प्रयास सफल ना हो सका।
वर्ष 2025 विधानसभा का चुनाव हमारे सामने है,इसलिए पुनः हमारी इच्छा है कि AIMIM पार्टी को महागठबंधन में शामिल किया जाय और इस संबंध में मैंने राजद,कॉग्रेस एवं लेफ्ट के कई वरिष्ठ नेताओं को मौखिक एवं Telephonic वार्ता कर सूचना भी दिया है,जिस बात की चर्चा मीडिया में भी है। यदि हम सब मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो मुझे पूरा विश्वास है कि Secular वोटों के बिखराव को रोकने में सफल हो सकेंगे और फलस्वरूप बिहार की अगली सरकार महागठबंधन की ही बनेगी। आशा है कि इस प्रस्ताव पर आप सकारात्मक निर्णय लेते हुए यथाशीघ्र अवगत कराने का कष्ट करेंगे।
