1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
17-Jan-2025 04:23 PM
By Ranjan Kumar
Pawan Singh Wife Jyoti Singh: लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने का बाद अब पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है और खुद ऐलान किया है कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगी, हालांकि किस सीट से और किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी इसका खुलासा अभी नहीं किया है।
दरअसल, हाल ही में संपन्न हुए लोगसभा चुनाव में पावर स्टार पवन सिंह की करारी हार हुई थी। पवन सिंह ने पहले बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का एलान किया था। बीजीपे की तरफ से उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था और बीजेपी का टिकट वापस कर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर गए थे।
पवन सिंह ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी लेकिन काराकाट की जनता ने उन्हें अपना नेता चुनने से इनकार कर दिया और इस सीट से महागठबंधन के साझा उम्मीदवार माले नेता राजाराम सिंह को जीत का आशीर्वाद दे दिया था। उपेंद्र कुशवाहा दूसरे नंबर पर और पवन सिंह तीसरे नंबर पर आए थे। लोकसभा चुनाव में हार के बाद पवन सिंह अब अपनी पत्नी ज्योति सिंह को विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। खुद ज्योति सिंह ने एलान किया है कि वह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की धर्मपत्नी ज्योति सिंह इन दिनों काराकाट इलाके में दौरा कर रही है। वह एक निजी कार्यक्रम के दौरान काराकाट पहुंचीं तथा पत्रकारों से बातचीत करते हुए चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। उन्हंने कहा कि अगर जनता का मन रहेगा और जनता का आदेश होगा तो इस बार विधानसभा का चुनाव जरूर लड़ेंगी। किस पार्टी से चुनाव लड़ेगी? यह सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि यह बाद में तय किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर किसी पार्टी से उन्हें टिकट मिलता है तो वह जरूर विचार करेंगी। बता दें कि इन दिनों पवन सिंह की धर्मपत्नी ज्योति सिंह का इलाके में लगातार दौरा चल रहा है। जिसको लेकर यह कयास लगाया जा रहे हैं की ज्योति जल्द ही राजनीति में एंट्री लेंगी और आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। अब उन्होंने खुद चुनाव लड़ने की ईच्छा जाहिर कर दी है।