ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
16-Jun-2021 09:05 PM
PATNA : चाचा और चचेरे भाई से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए मैदान में उतरे चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर राजू तिवारी को मनोनीत कर दिया है. लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज हुआ करते थे. कल चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी से निकालने का एलान किया था, आज उनकी जगह राजू तिवारी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी गयी.
हालांकि राजू तिवारी पहले से ही बिहार प्रदेश लोजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे. चिराग ने उन्हें अब प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एलान किया है. पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज से विधायक रह चुके राजू तिवारी चिराग पासवान के करीबी माने जाते हैं. हालांकि पिछला विधानसभा चुनाव वे हार गये थे लेकिन चिराग पासवान ने उन्हें हमेशा पार्टी के अहम पद पर बिठाये रखा. कुछ महीने पहले ही उन्हें पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था.
राजू तिवारी वही नेता हैं जो सोमवार को चिराग पासवान की गाड़ी में बैठ कर पशुपति पारस के घऱ गये थे. सोमवार को जब पारस ने ये एलान किया था कि उन्होंने तख्ता पलट कर दिया है तो चिराग खुद गाड़ी चलाते हुए उनके घऱ पहुंचे थे. तब राजू तिवारी ही उनके साथ थे.