ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / politics / आतंकी हमले में मारे गये वीरेंद्र पासवान के परिजनों से मिले प्रिंस राज,...

आतंकी हमले में मारे गये वीरेंद्र पासवान के परिजनों से मिले प्रिंस राज, बोले..पार्टी की तरफ से हरसंभव मदद की जाएगी, सरकार से करेंगे नौकरी की मांग

10-Oct-2021 08:23 PM

BHAGALPUR: श्रीनगर में आतंकी हमले में भागलपुर के वीरेंद्र पासवान की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों से मिलने भागलपुर स्थित घर पर लोजपा के कई नेता पहुंचे। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज, नवादा के सांसद चंदन सिंह और दलित सेना के प्रदेश  प्रधान महासचिव घनश्याम दाहा ने जगदीशपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में परिजनों से मिले और घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की। 


इस घटना पर दुख जताते हुए एलजेपी सांसद प्रिंस राज और नवादा सांसद चंदन सिंह ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में लोजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। अगर कभी भी किसी भी चीज की जरूरत पड़े उनके साथ हम खड़े हैं। प्रिंस राज ने परिजनों से कहा कि हमारी पार्टी की तरफ से हरसंभव मदद की जाएगी। 


सरकार से हम यह भी मांग करेंगे कि मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। ताकि परिवार का भरण पोषण हो सके। हमारी पार्टी की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। पीड़ित परिवार के लिए हम सरकार से आर्थिक मदद की भी मांग करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय युवा महासचिव पंकज पासवान, नगर अध्यक्ष अनिल पासवान, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रहमत उद्दीन प्रदेश सचिव  आशुतोष पासवान मनजीत सिंह कुशवाहा राजकुमार पांडेय सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।