Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
15-Oct-2024 07:55 PM
By First Bihar
PATNA: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश निर्माण के महायज्ञ में युवा वर्ग आगे बढ़कर भाग ले। उन्होंने कहा कि युवा चेतना कश्मीर से कन्याकुमारी तक आम नौजवानों को संगठित कर परिवारवादी राजनीति से देश को मुक्ति दिलाने हेतु अभियान चला रही है।
रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बिहार विश्व में लोकतंत्र की जन्मभूमि है यहां पर कोई राजकुमार सत्ता के शिखर पर नहीं बैठ सकता है। बिहार की बर्बादी के पीछे लालू प्रसाद यादव और उनका दल है। राज्य की जनता जंगलराज के संस्थापकों को रीजेक्ट कर चुकी है। आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है इसका श्रेय सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व को जाता है।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने गाँव, गरीब, किसान, मज़दूर और नौजवान के उत्थान हेतु कोई प्रयास नहीं किया। देश तो 1947 में आजाद हुआ परंतु लार्ड मेकाले की शिक्षा नीति से हमारे देश को आजादी नहीं मिली। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आभारी है कि उनके नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति लागू हुई जिसके कारण हमारे देश के युवा लोगों को अपनी पौराणिक संस्कृति और सभ्यता की जानकारी हो सकेगी।
रोहित सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है की खेत में खुरपी चलाने वाले किसान-मज़दूर की संतान समाज के मुख्यधारा से जुड़ सके। राष्ट्रीय जनता दल बिहार में राजशाही परंपरा स्थापित करना चाहती है जो जनता स्वीकार नहीं करेगी। हम बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर को मानते हैं, उन्होंने कहा था राजा रानी की कोख से नहीं जनता के वोट से पैदा होगा।