सुपौल में लूटकांड का खुलासा, कैश के साथ अपराधी गिरफ्तार मधुबनी में पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला: पैसे छीनकर भागे अपराधी CCTV में कैद मुजफ्फरपुर: नए साल के जश्न के बीच सिटी पार्क के पास मारपीट, दो गुटों में जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल Bihar Bhumi: पटना के भू अर्जन अधिकारी- बिहटा CO समेत 10 अफसरों पर करप्शन का केस, साल के पहले दिन ही विजिलेंस का बड़ा एक्शन.. गर्लफ्रेंड के साथ नए साल का जश्न मनाते पत्नी ने पकड़ा, गाड़ी का शीशा तोड़ बीच सड़क पर किया हंगामा नए साल का जश्न मातम में बदला: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम बगहा: शॉर्ट सर्किट से दो घरों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, खूंटे में बंधी 4 बकरियां जिंदा जली बांग्लादेश में एक और हिंदू को जिंदा जलाने की कोशिश, चाकुओं से गोदकर शरीर पर डाला पेट्रोल बिहार बाल वैज्ञानिक शोध कार्यक्रम 2025: विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम, 14वीं बार राज्य पुरस्कार के लिए हुआ चयन Bihar Bhumi: नए साल के पहले दिन जमीन मालिकों को नया तोहफा...CO-DCLR की मनमानी पर चला हथौड़ा ! संविधान के अनुच्छेद-14 और Parity Principle का हर हाल में करना होगा पालन
27-Oct-2024 08:20 PM
By First Bihar
DESK: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह मुंबई पहुंचे। मुंबई पहुंचकर कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। रोहित सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र की सम्मानित जनता कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन को विधानसभा चुनाव में सबक़ सिखाएगी। महाराष्ट्र में रह रहे पूर्वांचली समाज के लोग और महाराष्ट्र की सम्मानित जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को सबक़ सिखाने को तैयार है।देश निर्माण के महायज्ञ में युवा वर्ग आगे बढ़कर भाग लें।
उन्होंने कहा कि युवा चेतना कश्मीर से कन्याकुमारी तक आम नौजवानों को संगठित कर परिवारवादी राजनीति से देश को मुक्ति दिलाने के लिए अभियान चला रही है। महाराष्ट्र ने हर दौर में विश्व स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। यह लोकतंत्र की जन्मभूमि है यहाँ पर कोई राजकुमार सत्ता के शिखर पर नहीं बैठ सकता। आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है। इसका श्रेय सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व को जाता है।
रोहित सिंह ने आगे कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने गाँव,गरीब,किसान,मज़दूर और नौजवान के उत्थान हेतु कोई प्रयास नहीं किया। देश तो 1947 में आजाद हुआ लेकिन लार्ड मेकाले की शिक्षा नीति से हमारे देश को आजादी नहीं मिली है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आभारी है कि उनके नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति लागू हुई। जिसके कारण हमारे देश के युवा लोगों को अपनी पौराणिक संस्कृति और सभ्यता की जानकारी हो सकेगी।
रोहित सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है की खेत में खुरपी चलाने वाले किसान-मज़दूर की संतान समाज के मुख्यधारा से जुड़ सके। कांग्रेस देश में राजशाही परंपरा स्थापित करना चाहती है जो जनता स्वीकार नहीं करेगी। हम बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर को मानते हैं उन्होंने कहा था राजा रानी की कोख से नहीं जनता के वोट से पैदा होगा।