बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
20-Dec-2021 10:02 PM
DESK: वीआईपी पार्टी के संस्थापक सह मंत्री मत्स्य एवं पशुपालन विभाग बिहार सरकार "सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी आज योगी के गढ़ गोरखपुर में हैं। गोरखपुर में हर निषाद समाज के भाई बहनों के घर–घर जाकर उनके हक और अधिकार के बारे में बताएंगे।
मुकेश सहनी के पार्टी यानी वीआईपी इसी उद्देश्य से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं, की हर हाल में उत्तरप्रदेश में निषाद जाति के लिए आरक्षण लागू किया जाए। आजादी के बाद आज 75 सालों बाद भी निषाद समाज का भला नहीं हो पाया, सबने निषाद समाज को ठगा और अब उत्तरप्रदेश की मौजूदा सरकार भी यही कर रही हैं।
मुकेश सहनी के गोरखपुर पहुंचने पर निषाद समाज में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है, हर कोई स्वागत में पलकें बिछाए बैठे थे। मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार वह होती है जो जनता का दुख दर्द समझे, यहां तो उत्तरप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अपने राजमहल में बैठकर सत्ता का सुख भोग रहे हैं। गोरखपुर के निषाद जाति के बीच पहुंचकर उनके साथ ही रहे सौतले व्यहार के बारे में उनको अहसास करना है, निषाद समाज अपने वोट के ताकत को समझे, और उनके समर्थन के बिना, उत्तरप्रदेश में सरकार बनाना संभव नहीं है, इसको भी भली भांति जान ले।
दूसरी तरफ निषाद पार्टी के डॉ संजय निषाद अपने परिवार को धन कुबेर बना रहे हैं, उनको निषाद समाज से कोई मतलब नहीं है, सिर्फ उनके परिवार के लोगों को राजगद्दी मिल जाए, इसके लिए मौजूदा सरकार के तलवे चाट रहे हैं। आगे मुकेश सहनी ने कहा कि गोरखपुर के हर निषाद से वे मिलेंगे, और आने वाले विधानसभा चुनाव में निषाद जाति को एकजुट कर आरक्षण की लड़ाई लड़ेंगे।मुकेश सहनी जी के साथ गोरखपुर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि निषाद जाति ही उत्तरप्रदेश में आगामी सरकार बनाएगी, और अपने समाज के लिए आरक्षण को हर हाल में लेकर रहेगी।