मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
14-Sep-2021 08:17 AM
PATNA : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले देश भर की नजरें वहां अटकी हुई हैं। यूपी चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अभी से रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। नेताओं का यूपी दौरा भी शुरू हो चुका है। यूपी चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र बिंदु में हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बिहार में एक परिवाद दर्ज हुआ है। मामला भावनाओं को ठेस पहुंचाने का है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर के रहने वाले तमन्ना हाशमी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर स्थानीय सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। तमन्ना हाशमी का आरोप है कि योगी आदित्यनाथ में एक समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई के लिए आगामी 21 सितंबर की तारीख तय की है। सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर परिवाद दर्ज करने वाले तमन्ना हाशमी का आरोप है कि यूपी के मुख्यमंत्री के बयान से एक समुदाय विशेष के लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं।
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि उत्तर प्रदेश में पहले की सरकारों के क्रियाकलाप की तुलना करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक धर्म विशेष के लोगों को टारगेट किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में 'अब्बा जान' कहने वाले लोग गरीबों का राशन हजम कर लेते थे लेकिन अब उनके राज्य में यह सब कुछ बंद हो चुका है। इस टिप्पणी को लेकर तमन्ना हाशमी ने परिवाद दायर किया है। उनका कहना है कि एक राज्य के बड़े संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को यह बयान नहीं देना चाहिए। इस तरह के बयान से देश में बिखराव पैदा होता है। अब सबको 21 सितंबर का इंतजार है जिस दिन इस मामले की सुनवाई कोर्ट में होगी।