वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित
06-Mar-2020 08:20 AM
PATNA : यस बैंक के ग्राहकों पर संकट गहराता जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने संकट में फंसे प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। साथ ही साथ बैंक के ग्राहकों के लिए 50 हजार की निकासी की लिमिट लगा दी है। यस बैंक का कोई भी ग्राहक अब महीने भर के अंदर केवल 50 हजार की रकम ही निकाल पाएगा।
यस बैंक लंबे समय से वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। बैंक में ग्राहकों को जो ऋण दिया वह डूबने की वजह से वित्तीय संकट पैदा हुआ है। यस बैंक को वित्तीय संकट से उबरने के लिए लगभग दो अरब डॉलर की जरूरत है लेकिन पिछले 2 साल में कई निवेशकों से बातचीत के बावजूद बैंक प्रबंधन इसमें सफलता नहीं पा सका। पीएमसी बैंक के बाद यस बैंक का संकट देश के अंदर बैंकिंग सेक्टर को लेकर बड़ा झटका है।
यस बैंक के बोर्ड को भंग करने के साथ ग्राहकों के लिए निकासी की लिमिट लगाए जाने पर रिजर्व बैंक ने एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी प्रशांत कुमार को यस बैंक का नया प्रशासक नियुक्त किया है। आरबीआई ने अपने आदेश में कहा है कि 3 अप्रैल तक बैंक से निकासी को लेकर लिमिट का आदेश लागू रहेगा। बैंकिंग नियामक का कहना है कि ग्राहकों और निवेशकों के हितों का ध्यान रखते हुए यह फैसले लिए गए हैं। हालांकि निकासी को लेकर लगाई गई लिमिट बैंक ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक पर लागू नहीं होगी।