Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
05-Aug-2023 09:00 PM
By First Bihar
SARAN : बिहार में कई बार ऐसे - ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जिन्हें सुनकर हर कोई आश्र्चर्यचकित हो जाते हैं। अब एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला छपरा सामने आया है। जहां बाइक चलाने वाले को सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान काट दिया गया। अब यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। अब इसके बाद यह मामला बड़े अधिकारियों तक पहुंचा तो विभाग की ओर से चालान को ठीक करने का दावा किया जा रहा है।
दरअसल, छपरा में परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बाइक चला रहे शख्स का चालान किया गया, लेकिन उसमें कारण था कार की सीट बेल्ट नहीं लगाने का। सोशल मीडिया में यह चालान तेजी से वायरल होने लगा। इस बारे में पूछने पर मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर संजय कुमार अश्क ने पूरी बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चालान पर गाड़ी का नंबर सही है, ये बाइक का नंबर है। वहीं चालान की राशि भी सही है। बस जरा सी चूक से पूरा खेल हो गया।
बताया जा रहा है कि, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (मोटरयान निरीक्षक) जिस वक्त चालान काट रहे थे उन्होंने धारा 194d की जगह 194b के तहत चालान काट दिया। जिसके कारण सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान कट गया। अब बाइक ड्राइवर का ये चालान तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर संजय कुमार अश्क इसे सामान्य गलती बताया है। उन्होंने कहा कि चालान जमा करते वक्त इसे सुधार दिया गया है।
इधर, इस ममाले में मोटर यान निरीक्षक संजय कुमार अश्क ने गाड़ी जांच के दौरान सिवान निवासी रितेश कुमार सिंह को बाइक पर बिना हेलमेट और बिना कागजात के पकड़ा। तभी उनका चालान किया। रितेश चालान की कॉपी लेकर जब घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उन्हें सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान काटा गया है, जबकि वह बाइक की सवारी कर रहे थे। अपनी इस समस्या को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल होने लगा। लोग इस मामले में तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।