पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
27-Feb-2024 03:45 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। I.N.D.I.A गठबंधन के सहयोगी सीपीआई (एम) ने केरल की चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें राहुल गांधी और शशि थरूर की सीटें भी शामिल हैं। राहुल गांधी के खिलाफ सीपीआई (एम) ने डी राजा की पत्नी एनी राजा और शशि थरूर की सीट तिरुवनंतपुरम से पूर्व सांसद पन्नियन रवींद्रन को उम्मीदवार बनाया है।
दरअसल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा वायनाड सीट से 'महिला आंदोलन' में अहम भूमिका निभाने वाली कॉमरेड एनी राजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अब वह पूरे एलडीएफ की ओर से उम्मीदवार होंगी। इसी बीच, एनी राजा को उम्मीदवार घोषित करने के बाद, सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि - वायनाड से मौजूदा सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस को अब वायनाड सीट के बारे में विचार करना चाहिए।
सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने कहा, 'राहुल गांधी और कांग्रेस को सोचने की जरूरत है, वो कहते हैं कि उनकी लड़ाई बीजेपी से है। केरल में अगर आप आते हैं और वामपंथ के खिलाफ लड़ते हैं तो आप क्या संदेश दे रहे हैं? इसलिए उन्हें अपनी सीट के बारे में एक बार फिर से सोचने की जरूरत है।
उधर, सीपीआई (एम) ने शशि थरूर के खिलाफ पन्नियन रवींद्रन को तिरुवनंतपुरम से, वीएस सुनील कुमार को त्रिशूर से, और अरुण कुमार को मवेलिकारा से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है /भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है, जो पीएम मोदी की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने और उसे लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए अस्तित्व में आया था।