सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
09-Nov-2022 09:26 AM
PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद से रोज़गार देने पर लगातार पहल हो रहा है। आज यानी बुधवार को एक तरफ जहां राज्यभर में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है तो वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके जन्मदिन को यादगार बनाने में जुट गए हैं। आज सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। ये कार्यक्रम पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के ज्ञान भवन में आयोजित किया गया है। अपने जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के साथ मिलकर बिहार पंचायती राज विभाग के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक को नियुक्ति पत्र बाटेंगे।
दरअसल, पिछले दिनों सीएम नीतीश ने स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से भी नियुक्ति पत्र का वितरण किया था। आगामी 16 नवंबर को भी मुख्यमंत्री गृह विभाग की ओर से 10000 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है।
सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने निर्देश दिया है कि जितने भी विभागों के पद खाली है उसे जल्द से जल्द भरा जाए। इसके लिए लगातार कैबिनेट की बैठक भी बुलाई जा रही है कि बिहार में बेरोज़गारी कम हो सके। आपको बता दें, मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 759 नए पदों के सृजन को स्वीकृति मिली थी, जिसके बाद आज नियुक्ति पत्र भी वितरण कर दिया जाएगा।