BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
20-Nov-2024 06:50 PM
By First Bihar
NALANDA: खेल जगत से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नालंदा के राजगीर में खेले जा रहे महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया है।
नालंदा के राजगीर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शाम पांच बजे से भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा, जिसने भारत को जीत दिलाई। पहले और दूसरे क्वार्टर में 30 मिनट के खेल में दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी।
पहले और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया को चार और चीन को दो पेनाल्टी मिले लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा और चीन को 1-0 से हरा दिया।
भारतीय टीम की जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तिरंगा लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान जय श्री राम के नारे से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। बता दें कि इस चैम्पियनशिप में भारत समेत एशिया के कुल 6 देशों की टीमें शामिल हुईं। सेमीफाइनल में जापान को शिकस्त देकर भारत फाइनल में पहुंचा था।