ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!

BIHAR NEWS : वाइफ को स्कूल छोड़कर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला,अपराधियों ने बीच सड़क पर मारी गोली

15-Oct-2024 03:09 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव का लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से सटे इलाके से सामने आ रहा है। जहां एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। 


जानकारी के अनुसार, सारण जिले के परसा में टीचर बीवी को स्कूल छोड़कर लौट रहे एक युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बीच सड़क उससे मारपीट कर गोली मार दी गई। यह वारदात परसा थाना इलाके की है। युवक के कमर के पास गोली लगी है। जख्मी हालत में से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बताया जा रहा है कि वैशालीगढ़ निवासी मोहम्मद अफरोज रोजाना की तरह अपनी पत्नी खुशबू निशा को स्कूल छोड़ने गया था। उसकी पत्नी बाजितपुर उत्क्रमित मद्य विद्यालय में शिक्षिका है। वह लालापुर के रास्ते घर लौट रहा था। तभी रास्ते में स्कूल से कुछ दूरी पर लाल चौक से पहले अज्ञात युवकों ने घेरकर अफरोज को रोक दिया। बदमाश उससे धक्कामुक्की करने लगे फिर उसे गोली मारकर भाग गए।


इधर,कमर में बेल्ट होने के कारण संयोगवश गोली का खोखा उसमें फंस गया। हालांकि, डरे सहमे और जख्मी हालत में उसने अपनी टीचर बीवी को फोन किया। उसकी पत्नी तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने पति को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गई। जख्मी युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस को हमले की सूचना दी गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। गोली युवक की नाभि और कमर के बीच में लगी है।