BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
17-Nov-2023 02:12 PM
By First Bihar
DESK: दुनियाभर में कितने ही लोगों की मौत हर साल डायबिटीज के कारण हो रही है। धीरे धीरे डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आंकड़ों के अनुसार 2020 में करीब 7 लाख लोगों की जान डायबिटीज जैसे बिमारियों के कारण हुई थी, जिसका एक मुख्य कारण है धुम्रपान। बीडी-सिगरेट पिने वाले लोगों में डायबिटीज का खतरा सबसे अधिक होता है और जो लोग बीडी और सिगरेट नहीं पिते हैं उनमें इस बीमारी का खतरा 30 से 40 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
WHO ने बताया है कि जो लोग धुम्रपान करते हैं उनमे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने की क्षमता कम होती है। जिससे टाइप -2 मधुमेह हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा है कि टाइप -2 डायबिटीज दुनियाभर की सबसे पुरानी बीमारी में से एक है हालांकि एजेंसी का कहना है कि इस बीमारी को रोका जा सकता है। WHO के अनुसार डायबिटीज टाइप -2 होने का मुख्य कारण अधिक वजन बढ़ना, व्यायाम नहीं करना या फिर खान-पान में अनियमतता बरतना से होता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार दुनियाभर में 53.7 करोड़ लोगों को डायबिटीज है और यह आंकड़े धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। WHO ने कहा है कि धूम्रपान के कारण हृदय रोग, किडनी का फेल होना और अंधापन, डायबिटीज संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज होने पर शरीर के घाव भरने में भी देरी होती है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन ने सरकारों से धुम्रपान के खिलाफ नीतिगत कदम उठाने की मांग की है।