ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / नीतीश कुमार पर राजद में कौन सच बोल रहा है-तेजस्वी प्रसाद यादव या...

नीतीश कुमार पर राजद में कौन सच बोल रहा है-तेजस्वी प्रसाद यादव या रघुवंश प्रसाद सिंह

15-Sep-2019 07:14 AM

By 9

PATNA: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज दावा किया कि नीतीश कुमार राजद के साथ फिर आने को तैयार हैं. महागठबंधन में शामिल होने को लेकर राजद और जदयू के बीच बातचीत शुरू हो गयी है. राजद और जदयू एक हो गये तो भाजपा को उखाड़ फेकेंगे. रघुवंश प्रसाद सिंह के बयान के सवाल उठने लगा है कि राजद में सच कौन बोल रहा है-रघुवंश बाबू या राजद के राजकुमार तेजस्वी प्रसाद यादव. आखिरकार RJD में कौन सा खेल चल रहा है. रघुवंश प्रसाद सिंह के दावे के मायने क्या हैं? नीतीश कुमार को लेकर रघुवंश प्रसाद सिंह का बयान चौंकाने वाला है. मीडिया से बातचीत में आज रघुवंश सिंह ने दावा किया कि राजद-जदयू में बातचीत शुरू हो गयी है. अगर ये सच है तो बिहार की पूरी पॉलिटिक्स बदल सकती है. वैसे रघुवंश बाबू राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. लेकिन पार्टी में उनकी हैसियत नंबर दो की छोड़िये बल्कि नंबर चार-पांच की भी नहीं है. पार्टी के सारे फैसले लालू परिवार करता है बाद में उन्हें दूसरे नेताओं तक पहुंचा दिया जाता है. फिर रघुवंश कैसे ये दावा कर रहे हैं. कौन सच बोल रहा है-तेजस्वी या रघुवंश दरअसल राजद के राजकुमार तेजस्वी प्रसाद यादव इन दिनों लगातार नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं. वे दावा कर रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में जनता नीतीश कुमार की हैसियत बता देगी. लेकिन दूसरी ओर उनकी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन बनाने का दावा कर रहे हैं. फिर सच कौन बोल रहा है-तेजस्वी या रघुवंश. जाहिर तौर पर राजद में फैसला करने वाला ही सही बोलेगा. फैसला लेने की ताकत लालू फैमिली के पास है. लिहाजा रघुवंश प्रसाद सिंह के बयान को सियासी हलके में गंभीरता से लेने वाले कम ही हैं. कन्फ्यूजन पैदा करना चाहते हैं राजद नेता हालांकि राजद की एक रणनीति NDA में कन्फ्यूजन पैदा करने की भी है. जदयू-भाजपा के संबंध इन दिनों सामान्य नहीं है. ये जगजाहिर बात है. राजद के नेता जानते हैं कि दोनों पार्टियां अगर एक साथ रहीं तो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का ख्वाब शायद ही पूरा हो सके. लिहाजा जदयू-भाजपा में भ्रम की स्थिति बनी रहे यही राजद के लिए बेहतर होगा. रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे नेता इसी रणनीति पर काम कर रहे हैं.