ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

व्हीलचेयर और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ नामांकन करने पहुंची मुखिया प्रत्याशी, कोरोना संक्रमित होने के बाद 6 माह से थी आईसीयू में

व्हीलचेयर और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ नामांकन करने पहुंची मुखिया प्रत्याशी, कोरोना संक्रमित होने के बाद 6 माह से थी आईसीयू में

22-Oct-2021 02:23 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक महिला मुखिया प्रत्याशी व्हीलचेयर व ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ अपना नामांकन पर्चा भरने ब्लॉक कार्यालय पहुंची। बता दें कि मलाही पंचायत से निवर्तमान मुखिया गीता देवी कोरोना से संक्रमित होने के बाद 6 महीने तक पटना के एक निजी नर्सिंग होम के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। 10 दिन पहले ही हॉस्पिटल से उसे छुट्टी मिली थी। लेकिन डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ उन्हें चलने फिरने की इजाजत दी थी। 


यह पहला मौका था जब कोई प्रत्याशी व्हीलचेयर और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ नामांकन दाखिल करने ब्लॉक कार्यालय पहुंची थी जैसे ही गीता देवी नामांकन के लिए परिसर में दाखिल हुई लोग देखते ही रह गये। वहीं उन्हें देख कई लोगों के आंखे नम हो गयी। कोरोनाकाल के दौरान मुखिया गीता पॉजिटिव हो गयी थी जिसके बाद उनकी हालत काफी बिगड़ गयी थी। उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था।


 जहां 6 महीने से वह भर्ती थी। मुखिया के इस तरह बीमार होने से पंचायत के लोगो में भी मायूसी छाई हुई थी। अभी भी वह पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। उनकी हालत अभी भी खराब है बिना ऑक्जीसन के उन्हें सांस लेने में परेशानी होती है। पत्नी की इस स्थिति के बावजूद उनके पति मलाही पंचायत से पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने हार नहीं मानी और पत्नी का अब भी इलाज करवा रहे हैं। 


अभी फिलहाल घर मे ही ऑक्सीजन की व्यवस्था की गयी है। वही घर में भी चिकित्सकों के देखरेख पत्नी का इलाज करवा रहे हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड सह निर्वाचन पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने जल्द से जल्द उनका नॉमिनेशन कराया और मुखिया प्रत्याशी को उनके घर मलाही पंचायत के करुणा गांव भेजा। गीता देवी के नोमिनेशन के दौरान उनके पति वीरेंद्र प्रसाद ठाकुर, उनकी बेटी व अन्य लोग मौजूद थे।