ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

Home / news / बिहार में कोरोना पॉजिटिव पिता-पुत्र पर FIR, दोनों ने जानकारी छुपाकर गांव में...

बिहार में कोरोना पॉजिटिव पिता-पुत्र पर FIR, दोनों ने जानकारी छुपाकर गांव में फैलाया संक्रमण

06-Jun-2020 10:52 AM

WEST CHAMPARAN  : एक तरफ जहां सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरुक कर रही चेन को तोड़ने का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जानकारी छुपा कर संक्रमण की चेन को बढ़ा दे रहे हैं. 

ताजा मामला पश्चिम चंपारण के धनहा थाना इलाके के मधुआ गांव की है. जहां कोरोना संक्रमित पिता-पुत्र पर मामला दर्ज कराया गया है. अंचलाधिकारी मधुबनी ने दोनों पर केस दर्ज कराया है. अचलाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि मधुआ के रहने वाले  पिता-पुत्र एक जून को मुंबई से बिहार के लिए निकले थे. लेकिन रास्ते में दोनों को उत्तर प्रदेश के पडरौना में क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया और कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया. लेकिन ये दोनों वहां से किसी को बिना बताए भाग कर गांव आ गए. 

यहां आने पर भी दोनों ने अस्पताल या प्रशासनिक अधिकारी को अपनी जानकारी नहीं दी. इसके साथ ही साथ दोनों ने लॉकडाउन को तोड़ा और गांव में भी धूमते रहे, जिससे संक्रमण फैल गया. यूपी में जांच रिपोर्ट आने के बाद कुशीनगर जिला प्रसाशन ने इसकी सूचना बगहा जिला प्रसाशन को दी. जिसके बाद दोनों को कोविड अस्पताल भेजा गया है, वहीं संक्रमण फैलने के डर से पूरे गांव को सील किया गया है.