ब्रेकिंग न्यूज़

पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Home / news / आसमान से बरसी ‘आफत’, पश्चिम बंगाल में ठनका गिरने से 16 लोगों की...

आसमान से बरसी ‘आफत’, पश्चिम बंगाल में ठनका गिरने से 16 लोगों की मौत

13-Aug-2019 08:34 AM

By 13

DESK: पश्चिम बंगाल में ठनका गिरने से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई है. आसमान से बरसी 'आफत' की चपेट में आने से पुरुलिया जिले में 9, दक्षिण 24 परगना जिले में 3, पश्चिम मेदिनीपुर जिले में 2 और पूर्व मेदिनीपुर और हुगली जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. आपको बता दें कि जुलाई में भी आकाशीय बिजली गिरने से कुल 52 लोगों की मौत हुई थी. मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक जलवायु परिवर्तन की वजह से आने वाले दिनों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में और भी इजाफा होने की आशंका है. मौसम विभाग द्वारा आकाशीय बिजली को लेकर चलाये जा रहे अभियान लाइटिंग रेसिलेंट इंडिया कैंपेन के संयोजक कर्नल संजय श्रीवास्तव ने बताया कि झारखंड की सीमा से सटे दक्षिण बंगाल के इलाके पुरुलिया, बर्दवान, आसनसोल वज्रपात वाले इलाके हैं. पहले भी इन इलाकों में अन्य स्थानों की तुलना में वज्रपात की घटनाएं ज्यादा घटती रही हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण ठनका गिरने की घटनाओं में और इजाफा हो सकता है.