ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर सरकार खोलेगी इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम नीतीश...

गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर सरकार खोलेगी इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम नीतीश ने परिजनों को दिया भरोसा

14-Nov-2019 01:28 PM

By Rahul Singh

PATNA: महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन से बिहार समेत पूरे देश में शोक की लहर है. सीएम नीतीश कुमार ने महान गणितज्ञ को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सीएम ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात भी की.


परिजनों से मुलाकात के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का भरोसा दिया है. स्वर्गीय वशिष्ठ नारायण सिंह के छोटे भाई अवधेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 'हमसे मिलकर आश्वासन दिया है कि वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर एक इंजीनियरिंग कॉलेज बिहार में खोला जाएगा.'



इसके अलावा मुख्यमंत्री ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया है. वशिष्ठ नारायण सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में होगा. वशिष्ठ नारायण सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने पटना से अधिकारी आरा जाएंगे.



वहीं वशिष्ठ नारायण सिंह के डेड बॉडी को एंबुलेंस मिलने में देरी होने पर पीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट राजीव रंजन का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि एंबुलेंस मिलने में कहां चूक हुई इसकी जांच कराई जाएगी. पीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट ने स्वीकार किया कि एंबुलेंस मिलने में देरी हुई, लेकिन सफाई में उन्होंने कहा कि 2 घंटे नहीं बल्कि 45 मिनट की देरी से एंबुलेंस पहुंचा.