रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
12-Feb-2022 09:14 PM
JAMUI: जमुई जिले के गिद्धौर में उस वक्त जमकर हंगामा और मारपीट हुआ जब वार्ड सचिव का चुनाव कराया जा रहा था। शनिवार को प्रखंड के सेवा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन में मुखिया रामाशीष साह की अध्यक्षता में वार्ड सचिव के चुनाव हो रहा था। लेकिन तभी अचानक देखते ही देखते चुनाव का माहौल मारपीट में तब्दील हो गया। मुखिया रामाशीष साह, जेई पिंकू कुमार वार्ड सदस्य जयवंती देवी और आपरेटर आशीष कुमार सचिव चुनाव के दौरान हुए हंगामे को देख मौके से भाग खड़े हुए।
बताया जाता है कि सेवा पंचायत वार्ड नंबर 3 स्थित प्राथमिक विद्यालय निचली सेवा मुसहरी के प्रांगण में वार्ड के सचिव पद पर चयन के लिए वोटिंग का कार्य चल रहा था। तभी इसी बीच सचिव पद के दावेदार अरुण साव व जोगेंद्र मांझी के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के समर्थक बांस व डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े।
प्राइमरी स्कूल का प्रांगण रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। मारपीट की इस घटना में दोनों ओर से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए सेवा मुखिया रामाशीष साह ने बताया कि शनिवार को वार्ड नंबर तीन में से सचिव पद का चुनाव कार्य कराया जा रहा था लेकिन जोगेंद्र मांझी के दर्जनों समर्थक बेवजह हंगामा करने लगे वहीं इस घटना की सूचना थानाध्यक्ष अमित कुमार व एएसआई नित्यानंद सिंह को दिया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद फिलहाल सचिव पद के चुनाव को स्थगित कर दिया गया है।