ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / वाह रे नशाबंदी ! ऑन ड्यूटी खैनी रगड़ते नजर आए बिहार पुलिस के...

वाह रे नशाबंदी ! ऑन ड्यूटी खैनी रगड़ते नजर आए बिहार पुलिस के जवान, खुद कर रहे थे ब्रेथ एनालाइजर से लोगों की जांच

03-Jan-2024 10:35 AM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। बाबजूद इसके इस कानून का कितनी सख्ती से पालन किया जा रहा है। यह बातें कीसी से शायद ही छुपी हुई हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराबबंदी का पालन करवाने वाली पुलिस खुद ऑन ड्यूटी खैनी रगड़ रही थ। 


दरअसल, बिहार में डीजीपी आरएस भट्टी नशाबंदी को लेकर काफी सख्त है। इसको लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। परंतु आश्चर्य की बात तो यह है कि जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य निषेध विभाग द्वारा लगाए गए चेक पोस्ट में एक तरफ जहां मध्य निषेध विभाग के कर्मियों के द्वारा एनएच 333 सह एस एच 18 पर आवागमन कर रहे लोगों को ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग करके उन्होंने शराब पिया है या नहीं इसकी चेकिंग धुआंधार तरीके से की जा रही थी और वहीं दूसरी ओर आरएस भट्टी साहब के पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी खैनी और चुना रगड़ते पकड़े गए। 


वहीं,अब सवाल यह उठता है कि एक तरफ जहां प्रशासन यह दावे करती है कि वह ऑन ड्यूटी पब्लिक की सेवा के लिए पब्लिक की सुरक्षा के लिए और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए है तो वहीं दूसरी और ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी यदि शराबबंदी का पालन करवाते हुए खुद तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो आखिर इसका जवाब कौन देगा ? और इन पर कार्रवाई क्यों नहीं ? इस बीच बड़ी खबर यह है कि इन लोगों में से किसी भी पुलिस कर्मी ने अपना नेम प्लेट तक नहीं लगा रखा था। अब यदि किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद इन पुलिसकर्मियों से हो तो आखिर वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी को लोग किस नाम से सूचना देकर शिकायत करेंगे ।


वहीं, जब मीडिया कर्मी के कैमरे की नजर ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मी पर खैनी और चुना रगड़ते हुई पड़ी और उनसे सवाल पूछा गया तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि हम कुछ नहीं कर रहे हैं। परंतु यह तस्वीर साफ तौर पर यह दर्शाती है कि आरएस भट्टी की पुलिस मध्य निषेध विभाग में तैनात होकर ऑन ड्यूटी खैनी रगड़कर पुलिस को और पुलिस विभाग को चूना लगाने का काम कर रही है। अब यदि ऑन ड्यूटी स्टाफ इस तरह का हरकत करते नजर आते हैं तो आखिर शराबबंदी का पालन कैसे होगा।