बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
02-Nov-2020 10:39 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान होने वाला है. सेकेण्ड फेज की वोटिंग से ठीक पहले गोपालगंज में भाजपा विधायक मिथलेश तिवारी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. विधायक की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. गाड़ी के शीशे टूट गए हैं. बीजेपी एमएलए ने पुलिस से इस घटना की शिकायत की है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
मामला गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना इलाके का है. जहां रेवतीथ गांव में भाजपा विधायक मिथलेश तिवारी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. बैकुंठपुर सीट से एनडीए समर्थित बीजेपी उम्मीदवार मिथलेश तिवारी को निशाना बनाया गया है. विधायक ने बैकुंठपुर से निर्दलीय प्रत्याशी मंजीत सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि मिथिलेश तिवारी वर्तमान विधानसभा चुनाव में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. बीते 18 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली व विदेश के नंबरों से धमकी मिली थी.
जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव और बैकुंठपुर से निर्दलीय प्रत्याशी मंजीत सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोप को ख़ारिज करते हुए जांच कराने की बात कही है. मंजीत सिंह ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि ये आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि गोपालगंज पुलिस को निष्पक्षता से इस मामले की जांच करनी चाहिए. प्रचार का समय खत्म होने के बावजूद भी विधायक रात में क्षेत्र में क्यों घूम रहे हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए.
आपको बता दें कि भाजपा विधायक को पिछले कई दिनों से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी. एक सप्ताह पहले बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक मिथिलेश तिवारी को फोन कर 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने और पैसे नहीं देने पर जान से मार डालने का मामला सामने आया था. इस मामले में एक शख्स को बिहार पुलिस और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने बीते मंगलवार दोपहर महारानी एंक्लेव से गिरफ्तार किया था.
युवक की गिरफ़्तारी को लेकर स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी थी किगिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम राजेश यादव है. वह सिवान जिले का रहने वाला है. पिछले तीन-चार सालों से वह उत्तम नगर के विकासपुर जेजे कलस्टर में किराए पर घर लेकर रहता था. उत्तम नगर स्थित सस्ते मोबाइल फोन का चार्जर बनाने की फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर काम कर रहा था.