समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
29-Mar-2024 03:28 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वोटिंग के दिन सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गयी है। ऐसे में अब अच्छी खबर बंगाल से निकल कर सामने आ रही है। जहां राज्य सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव रहेगा, उस दिन वहां सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थान, उद्योग व कार्यालय बंद रहेंगे।
सरकारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि निजी कंपनियों के कर्मचारियों को भी वोटिंग के दिन छुट्टी दी जायेगी। हालांकि, निजी कंपनियों की छुट्टी के लिए श्रम विभाग की ओर से अलग से अधिसूचना जारी की जायेगी। बंगाल में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। अब इन संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।
मालूम हो कि, 19 अप्रैल को पहले चरण में कूचबिहार, अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान है। इस तारीख पर यहां सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इसी प्रकार अन्य मतदान दिवसों को भी संबंधित लोकसभा क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इतना ही नहीं, अपने लोकसभा क्षेत्र से बाहर काम करने वाले कर्मियों को भी अपने क्षेत्र में मतदान के दिन छुट्टी मिलेगी।
उधर, अधिसूचना के मुताबिक जिन स्कूलों को मतदान केंद्र के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है, वहां मतदान के एक दिन पहले से छुट्टी रहेगी और मतदान प्रक्रिया में शामिल सरकारी कर्मचारियों को अगर देर रात तक काम करना पड़ता है तो उन्हें मतदान के अगले दिन विशेष छुट्टी दी जायेगी। साथ ही अगर किसी कारणवश किसी बूथ पर दोबारा मतदान होता है तो उस दिन उस क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों को भी छुट्टी मिलेगी।